Sunday, 5 July 2026
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जैन समाज के 39वें दीक्षा समारोह में हुए शामिल

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जैन समाज के 39वें दीक्षा समारोह में हुए शामिल

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जैन समाज के 39वें दीक्षा समारोह में हुए शामिल

भारतीय जनता पार्टी पंजाब में अपनी सरकार बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध  - नायब सिंह सैनी

जालंधर - एस एन एन 

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जालंधर पहुंचे, जहां उन्होंने पूज्य मुनि श्री महाराज के 39वें दीक्षा समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस पावन आयोजन में शामिल होना उनके लिए सौभाग्य और गर्व की बात है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूज्य मुनि श्री महाराज के दीक्षा समारोह में आने का अवसर मिलना उनके लिए अत्यंत सम्मान की बात है। उन्होंने जालंधर सहित पूरे जैन समाज को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिकता, संस्कार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देते हैं। 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राजनीतिक मुद्दों पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के डीएनए में लड़ाई है और पार्टी ने पंजाब के लोगों से किए गए वादों को पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े वादे किए गए, लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं हुआ, जिसके कारण जनता ने कांग्रेस को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया।

उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग अब डबल इंजन की सरकार चाहते हैं, ताकि राज्य के विकास को नई गति मिल सके।

गठबंधन के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि फिलहाल किसी राजनीतिक दल के साथ गठबंधन की कोई योजना नहीं है। उन्होंने कहा कि उनका सबसे बड़ा गठबंधन पंजाब की जनता के साथ है और भारतीय जनता पार्टी राज्य में अपनी सरकार बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Published on: 05 Jul 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111