Friday, 14 August 2026
हरियाली तीज उत्सव हर्षोल्लास एवं पारंपरिक रंगों के साथ मनाया गया

हरियाली तीज उत्सव हर्षोल्लास एवं पारंपरिक रंगों के साथ मनाया गया

हरियाली तीज उत्सव हर्षोल्लास एवं पारंपरिक रंगों के साथ मनाया गया

जालनधर - एस एन एन

एस.डी. फुलरवान गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल एवं जी.जी.डी. एस.डी. मॉडल स्कूल में हरियाली तीज का उत्सव हर्षोल्लास, उमंग एवं पारंपरिक रंगों के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ना तथा उनकी रचनात्मक प्रतिभा और आत्मविश्वास को बढ़ावा देना था।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने हरियाली तीज के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक गिद्दा प्रस्तुत कर पंजाबी लोक संस्कृति की मनमोहक झलक प्रस्तुत की। चारों हाउस—कावेरी, गायत्री, पद्मा एवं सरस्वती—के बीच गिद्दा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा, ऊर्जा और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया।

चारो हाउस के बीच मेहंदी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। छात्राओं ने सुंदर एवं आकर्षक मेहंदी डिजाइनों के माध्यम से अपनी रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा का परिचय दिया।

विद्यालय परिसर इस अवसर पर पारंपरिक परिधानों, लोक संस्कृति, संगीत, नृत्य और उत्साह से सराबोर दिखाई दिया। विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. अमरज्योति शर्मा ने कहा, “इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास भी पैदा करते हैं। ऐसे आयोजन बच्चों के व्यक्तित्व विकास, रचनात्मकता, टीम भावना और प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हमें अपने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना चाहिए।”

Published on: 14 Aug 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111