Tuesday, 9 June 2026
हरभजन सिंह सुरक्षा - हाईकोर्ट की पंजाब सरकार को फटकार  - अगली सुनवाई 27 मई को

हरभजन सिंह सुरक्षा - हाईकोर्ट की पंजाब सरकार को फटकार - अगली सुनवाई 27 मई को

हरभजन की सुरक्षा मामले में पंजाब सरकार को हाईकोर्ट की फटकार

अगली सुनवाई 27 मई को होगी 

चण्डीगढ़ - बी बी आई  टी न्यूज 

क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह की सुरक्षा के मामले में पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान अदालत ने पंजाब सरकार को फटकार लगाई है। कोर्ट ने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस गंभीर मामले को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रही है। पिछली सुनवाई में साफ निर्देश के बावजूद आज जब सरकारी वकील ने फिर से जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा।

माननीय अदालत ने कहा कि पहले जब समय दिया जा तो आज फिर समय मांगने का क्या औचित्य है। हाई कोर्ट ने पंजाब सरकार को विस्तृत जवाब दाखिल करने के लिए 27 मई 2026 तक का अन्तिम समय दिया है।

Published on: 20 May 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111