17 मई - विश्व दूरसंचार और सूचना समाज दिवस
विशेष रिपोर्ट
रमेश महेन्द्रू - मुख्य संपादक बिग बॉस इंडिया टूडे
इसका उद्देश्य लोगों को इंटरनेट, संचार तकनीक और डिजिटल सेवाओं के महत्व के बारे में जागरूक करना है।
इस दिवस की शुरुआत इंटरनेशनल दूरसंचार यूनियन (ITU) द्वारा की गई।
17 मई 1865 को अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार यूनियन स्थापना हुई थी, इसलिए उसी दिन को इस दिवस के रूप में मनाया जाता है। जबकि वर्ष 2006 से इसे विश्व दूरसंचार और सूचना समाज नाम दिया गया।
इसका मुख्य उद्देश्य है :- डिजिटल तकनीक के महत्व को बढ़ावा देना - इंटरनेट और मोबाइल सेवाओं की पहुंच बढ़ाना - ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों को डिजिटल दुनिया से जोड़ना - साइबर सुरक्षा और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के प्रति जागरूकता फैलाना - शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार में तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देना ।
आज के समय में महत्व :- मोबाइल और इंटरनेट ने दुनिया को जोड़ दिया है। ऑनलाइन शिक्षा, डिजिटल बैंकिंग, सोशल मीडिया और वीडियो कॉलिंग आज जीवन का अहम हिस्सा बन चुके हैं। तकनीक के माध्यम से लोग घर बैठे सरकारी सेवाओं और जानकारी तक पहुंच सकते हैं।
सावधानियां और जागरूकता :- इंटरनेट का सुरक्षित उपयोग करें - साइबर फ्रॉड और फेक न्यूज से बचें - मजबूत पासवर्ड और ओ टी पी गोपनीय रखें - बच्चों को सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के बारे में जानकारी दें।
संदेश :- “डिजिटल तकनीक मानव जीवन को आसान और बेहतर बनाने का माध्यम है, इसलिए इसका सुरक्षित और सही उपयोग बेहद जरूरी है।”