Happy Diwali - Manoj Aggarwal
हमें पर्यावरण संरक्षण का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। पटाखों से निकलने वाला धुआं वायु प्रदूषण बढ़ाता है, जबकि तेज आवाज बुजुर्गों, बच्चों, बीमार व्यक्तियों और पशु-पक्षियों के लिए परेशानी का कारण बनती है। इसलिए सुरक्षित एवं पर्यावरण के अनुकूल दीपावली मनाना समय की मांग है।
दीपावली हमें यह संकल्प लेने का अवसर देती है कि हम अपने मन से ईर्ष्या, द्वेष, नफरत और अहंकार के अंधकार को मिटाकर प्रेम, विश्वास, सहयोग और इंसानियत के दीप जलाएं। समाज में फैली बुराइयों को दूर करने तथा जरूरतमंद परिवारों के चेहरों पर मुस्कान लाने का प्रयास करें।
देशवासियों को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाए