Monday, 11 May 2026
हिमाचल प्रदेश के चंबा-नूरपुर नेशनल हाईवे पर भयानक हादसा - 6 लोगों की मौत

हिमाचल प्रदेश के चंबा-नूरपुर नेशनल हाईवे पर भयानक हादसा - 6 लोगों की मौत

हिमाचल प्रदेश के चंबा-नूरपुर नेशनल हाईवे पर भयानक हादसा - 6 लोगों की मौत 

हिमाचल (चंबा) - बी बी आई टी हिमाचल ब्यूरो

 हिमाचल प्रदेश के चंबा-नूरपुर नेशनल हाईवे पर भयानक हादसा हो गया है जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश चंबा-नूरपुर नेशनल हाईवे पर एक इनोवा कार खाई में गिर गई है जिसमें ड्राइवर समेत 6 लोगों की मौत हो गई है और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

बताया जा रहा है कि मरने वालों में 5 लोग गुजरात के रहने वाले हैं, और ड्राइवर हिमाचल प्रदेश का रहने वाला था। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही मामला दर्ज कर जांच करनी शुरू कर दी है।

Published on: 11 May 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111