Tuesday, 9 June 2026
हैंड ग्रेनेड के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, एफ आई आर दर्ज  - पांच दिन का मिला पुलिस रिमांड, जांच जारी

हैंड ग्रेनेड के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, एफ आई आर दर्ज  - पांच दिन का मिला पुलिस रिमांड, जांच जारी

हैंड ग्रेनेड के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, एफ आई आर दर्ज 

पांच दिन का मिला पुलिस रिमांड, जांच जारी

जालंधर - रमेश महेन्द्रू 

 कमिश्नरेट पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस टीम और एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने एक युवक को बिना नंबर वाली मोटरसाइकिल और हैंड ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान रमणदीप सिंह उर्फ रमनी के रूप में की। वह मूल रूप से घड़के लुहारां, थाना चोहला साहिब, जिला तरनतारन का निवासी है। फिलहाल वह जालंधर के बस्ती शेख इलाके में रह रहा था।

पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि यह ऑपरेशन डी सी पी इन्वेस्टिगेशन मनप्रीत सिंह ढिल्लों, ए डी सी पी सिटी-2 राकेश कुमार यादव, और ए सी पी वेस्ट आतिश भाटिया की निगरानी में थाना डिवीजन नंबर-5 की टीम ने किया। इस दौरान काउंटर इंटेलिजेंस और ए जी टी एफ की टीम ने भी सहयोग किया।

पुलिस ने बताया कि 22 मई को इंस्पेक्टर यादविंदर सिंह और उनकी टीम काला संघियां रोड, कोट सदीक नहर पुली के पास मौजूद थे। उसी समय मुखबिर ने सूचना दी कि एक संदिग्ध युवक बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर इलाके में घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने युवक को रोककर तलाशी ली। तलाशी में उसके पास से एक हैंड ग्रेनेड बरामद हुआ।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर-5 में भादस की धारा 61(2) और Explosive Substances Act, 1908 की धाराओं 4 और 5 के तहत मामला दर्ज किया। अदालत में पेश कर आरोपी को 5 दिन का पुलिस रिमांड मिला।

पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है कि उसका आपराधिक नेटवर्क कौन-कौन है। ग्रेनेड और अन्य हथियारों की सप्लाई में कौन शामिल है। उसके अन्य संपर्क और साथी कौन हैं।

Published on: 22 May 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111