Tuesday, 9 June 2026
गिद्दड़बाहा नगर कौंसिल चुनाव में मतदान केंद्रों पर तनावपूर्ण माहौल

गिद्दड़बाहा नगर कौंसिल चुनाव में मतदान केंद्रों पर तनावपूर्ण माहौल

नगर कौंसिल चुनाव के दौरान मतदान केंद्रों पर तनावपूर्ण माहौल 

वार्ड नंबर 18 और 19 में आम आदमी पार्टी और शिरोमणि अकाली दल के समर्थक की आपस में भिड़ंत 

गिद्दड़बाहा - बी बी आई  टी डेस्क 

 मुक्तसर जिले के गिद्दड़बाहा में नगर कौंसिल चुनाव के दौरान मतदान केंद्रों पर तनावपूर्ण माहौल बन गया। वार्ड नंबर 18 और 19 में आम आदमी पार्टी  और शिरोमणि अकाली दल के समर्थक आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर बाहर से लोगों को लाकर चुनाव प्रक्रिया प्रभावित करने के आरोप लगाए हैं।

झड़प के दौरान लात-घूंसे चलने से मतदान केंद्र पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि मतदान प्रक्रिया सामान्य रूप से चल रही थी, लेकिन कुछ देर बाद दोनों दलों के समर्थकों के बीच बहस शुरू हो गई। विवाद धीरे-धीरे इतना बढ़ गया कि हाथापाई तक पहुंच गया।

अकाली दल समर्थकों का आरोप है कि विधायक डिंपी ढिल्लों के पीए और उनके साथियों ने अकाली नेता चरणजीत सिंह भुंदड़ और अन्य कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की। वहीं आम आदमी पार्टी समर्थकों ने भी अकाली कार्यकर्ताओं पर हमला करने और माहौल खराब करने के आरोप लगाए हैं।

Published on: 26 May 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111