गुरदासपुर में जमीनी विवाद को लेकर चली गोलियां
दोनो पक्षों के 6 लोग घायल ,अस्पताल भर्ती, हालत नाजुक
गुरदासपुर - बिग बॉस इण्डिया टूडे न्यूज
जिला गुरदासपुर के गांव दुलट में जमीनी विवाद को लेकर गोलियां चली है। बताया जा रहा है कि एक किसान परिवार का अपने ही परिवार के साथ साझे की ज़मीन को लेकर हुए खेतों में हंगामा हो गया। खबर है कि पंजाब में जमीनी विवाद को लेकर गोलियां चली है जिसमें 6 लोग घायल हो गए है।
बताया जा रहा है कि इस जमीन को लेकर दोनों पक्षों में पहले से ही झगड़ा था और आज जब दोनों पक्ष आमने-सामने आए तो गाली-गलौज से शुरू हुआ झगड़ा देखते ही देखते खूनी झड़प में बदल गया। एक पक्ष ने फायरिंग भी की, जिससे एक व्यक्ति को गोली लगने की बात कही जा रही है।
इस झगड़े में एक पक्ष के चार और दूसरे पक्ष के दो लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है यहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच करनी शुरू कर दी है।