Tuesday, 9 June 2026
गुरदासपुर के कस्बा कलानौर में मुलतानी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में अज्ञात व्यक्ति ने ग्रेनेड फेंका

गुरदासपुर के कस्बा कलानौर में मुलतानी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में अज्ञात व्यक्ति ने ग्रेनेड फेंका

गुरदासपुर के कस्बा कलानौर में मुलतानी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में अज्ञात व्यक्ति ने ग्रेनेड फेंका

दहशत का माहौल, किसी क हताहत होने की कोई सूचना नहीं

गुरदासपुर  :- बी बी आई  टी डेस्क 

पंजाब में जिला गुरदासपुर के कस्बा कलानौर में बस स्टैंड के समीप मुलतानी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा कथित तौर पर ग्रेनेड फेंका गया है। जिससे अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बताया जा रहा है कि धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज दूर तक सुनाई दी और अस्पताल के कई शीशे टूट गए। इसके साथ ही लोग अपने घरों और दुकानों से बाहर निकल आए। वहीं अभी तक इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने अस्पताल और आसपास के क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच के दौरान आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देने की जानकारी सामने आई है।

Published on: 02 Jun 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111