Tuesday, 9 June 2026
गर्मियों में सेहत का राज :- मूंगफली रात भर भिगोकर खाए

गर्मियों में सेहत का राज :- मूंगफली रात भर भिगोकर खाए

गर्मियों में सेहत का राज :- मूंगफली रात भर भिगोकर खाए

 गर्मियों के मौसम में मूंगफली को कच्चा या भूनकर खाने की जगह अगर रातभर पानी में भिगोकर खाया जाए तो यह सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। भिगोने से इसकी तासीर हल्की हो जाती है, जिससे यह गर्मी में शरीर पर ज्यादा बोझ नहीं डालती। इसमें मौजूद पोषक तत्व भी शरीर को आसानी से मिल जाते हैं।

 जब मूंगफली को पानी में भिगो दिया जाता है, तो यह एसिड काफी हद तक कम हो जाता है। इससे मूंगफली आसानी से पच जाती है और पेट हल्का रहता है।

फायदे - • कब्ज से राहत • गैस कम होती है • एसिडिटी में आराम मिलता है

भिगोने के बाद मूंगफली के अंदर मौजूद पोषक तत्व शरीर के लिए ज्यादा आसान हो जाते हैं।

फायदे - • आयरन • कैल्शियम • विटामिन E • पोटेशियम

ये सभी शरीर में जल्दी और अच्छे तरीके से अवशोषित हो जाते हैं, जिससे शरीर को पूरा पोषण मिलता है।

 दिनभर ऊर्जा बनाए रखती है

गर्मियों में धूप और पसीने के कारण शरीर जल्दी थक जाता है।

भीगी हुई मूंगफली में प्रोटीन और हेल्दी फैट्स होते हैं, जो शरीर को ताकत देते हैं।

फायदे - • शरीर दिनभर एक्टिव रहता है • कमजोरी कम होती है • एनर्जी लेवल बना रहता है

दिल को स्वस्थ रखने में मदद करती है

भीगी हुई मूंगफली दिल की सेहत के लिए भी अच्छी मानी जाती है। इसमें अच्छे फैट्स और ओमेगा-3 जैसे तत्व होते हैं, जो शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं।

 

फायदे - • हार्ट मजबूत होता है • ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है • दिल की बीमारियों का खतरा कम हो सकता है

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद

गर्मी और धूप का असर त्वचा और बालों पर भी पड़ता है।

भीगी हुई मूंगफली में विटामिन E और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर की कोशिकाओं को नुकसान से बचाते हैं।

फायदे - • त्वचा में निखार आता है • झुर्रियां कम हो सकती हैं • बाल मजबूत और चमकदार बनते हैं

सेवन करने का सही तरीका

• रात में एक मुट्ठी मूंगफली साफ पानी में भिगो दें

• सुबह खाली पेट इसे अच्छी तरह चबा-चबाकर खाएं

चाहें तो इसमें भीगे हुए चने या किशमिश भी मिला सकते हैं।

Published on: 24 May 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111