गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी कॉलेज, जालंधर
पत्रकारिता एवं मीडिया विभाग के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन
जालन्धर - रमेश महेन्द्रू
गुरू नानक देव यूनिवर्सिटी कॉलेज के पत्रकारिता एवं मीडिया विभाग के बी.वोक. (जर्नलिज़्म एंड मीडिया) सेमेस्टर-III के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय परीक्षा के परिणामों में शानदार प्रदर्शन करते हुए कॉलेज और विभाग का नाम रोशन किया है।
पूजा ने 8.70 एस.जी.पी.ए. प्राप्त कर कॉलेज में पहला तथा विश्वविद्यालय में पाँचवाँ स्थान हासिल किया। इसी प्रकार मोहिनी ने 8.40 एस.जी.पी.ए. के साथ कॉलेज में दूसरा तथा विश्वविद्यालय में छठा स्थान प्राप्त किया। विजय शर्मा और मनीषा ने 8.00 एस.जी.पी.ए. के साथ संयुक्त रूप से कॉलेज में तीसरा तथा विश्वविद्यालय में संयुक्त रूप से नौवाँ स्थान हासिल किया।
ओ.एस.डी. प्रो. डॉ. नवजोत कौर ने विद्यार्थियों को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की लगन, अनुशासन तथा शिक्षकों की समर्पित मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी कॉलेज अपने विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है तथा उन्हें विश्वास है कि ये विद्यार्थी भविष्य में भी नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेंगे।
इस अवसर पर सहायक प्रोफेसर हरलीन दुग्गल ने भी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।