Sunday, 21 June 2026
गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी कॉलेज, जालंधर

गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी कॉलेज, जालंधर

गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी कॉलेज

शैक्षणिक सत्र 2025-26 के दौरान कैंपस प्लेसमेंट में शानदार उपलब्धि दर्ज की - डा॰ नवजोत 

जालंधर - एस एन एन 

 गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी कॉलेज, जालंधर के एम.बी.ए. विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के दौरान कैंपस प्लेसमेंट में शानदार उपलब्धि दर्ज की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए कॉलेज की ओएसडी/प्रिंसिपल प्रो. (डॉ.) नवजोत ने बताया कि विभाग के विद्यार्थियों ने देश की प्रमुख राष्ट्रीय एवं बहुराष्ट्रीय कंपनियों में रोजगार के उत्कृष्ट अवसर प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया है।

उन्होंने बताया कि दीपिका का चयन क्रेसेंडो ग्लोबल लीडरशिप हायरिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में वार्षिक 8 लाख रुपये के पैकेज पर हुआ है। इसी प्रकार निशांत पांडे को एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में 4.75 लाख रुपये वार्षिक पैकेज पर नियुक्ति मिली है, जबकि हरजीत कौर का चयन बजाज ऑटो क्रेडिट लिमिटेड में हुआ है। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा कॉलेज के उद्योग-केंद्रित शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है।

प्रो. (डॉ.) नवजोत ने बताया कि इस वर्ष के प्लेसमेंट अभियान में वित्त, परामर्श, बीमा, रिटेल, शिक्षा, विनिर्माण और प्रौद्योगिकी क्षेत्रों से संबंधित 30 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया। इनमें गुजरात गैस लिमिटेड, मुथूट फिनकॉर्प, प्लैनेट स्पार्क, लर्निंग रूट्स, टाटा एआईजी जनरल इंश्योरेंस, बजाज फाइनेंस, पीडब्ल्यूसी एक्सेलेरेशन सेंटर इंडिया, एयरटेल, आदित्य बिड़ला ग्रुप, डी-मार्ट, एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, रालसन, जैप्टो, आईडीबीआई बैंक, फ्लिपकार्ट, कोटक लाइफ, इंडियामार्ट, डियाजियो, आईसीआईसीआई बैंक तथा एशियन पेंट्स सहित कई अन्य नामी कंपनियां शामिल रहीं।

उन्होंने कहा कि कॉलेज द्वारा नियमित रूप से प्रशिक्षण सत्र, कार्यशालाएं, इंटर्नशिप और करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिससे विद्यार्थी कॉर्पोरेट जगत की आवश्यकताओं के अनुरूप अपने कौशल को निखार सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपने पेशेवर जीवन में भी उत्कृष्टता के नए मानदंड स्थापित करेंगे।

इस अवसर पर प्रबंधन विभाग के डॉ. आशीष अरोड़ा ने भी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी और कहा कि विभाग विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय शिक्षा एवं औद्योगिक अनुभव से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि ये उपलब्धियां आने वाले विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेंगी।

Published on: 21 Jun 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111