गुरूघर के बाहर महिला की पिटाई और गाली-गलौज ।
घटना की वीडियो तेजी से हो रही है वायरल
राजासांसी - बी बी आई टी डेस्क
अमृतसर में रााजासांसी के गांव कुराली में एक महिला से गुरूद्वारा साहिब के बाहर एक युवक द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है जबकि उसकी सी सी टी वी की फुटेज तेजी से वायरल हो रही है।
35 वर्षीय महिला दलजीत कौर ने आरोप लगाया है कि गांव के एक परिवार द्वारा उसे गुरूद्वरा साहिब में बुलाया जाता है और जब वह महिला गुरूद्वरा साहिब से बाहर आती है तो एक युवक द्वारा उससे मारपीट की जाती है। उक्त महिला ने यह भी कहा है कि वह युवक उसे व उसकी बेटी के अभद्र व्यवहार सहित गाली-गलौज भी करता है। महिला दलजीत कौर ने बताया कि मारपीट के दौरान उसकी टांग में चोट आई है जबकि नाक की हड्डी भी टूट गई है।
दलजीत कौर ने बताया कि उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है जबकि घटना को 15 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। पीड़ित महिला ने बताया कि यह घटना उसके साथ पहली बार नहीं हुई है जबकि ऐसी घटना उसके साथ तीसरी बार हूई है। उसकी बेटे से भी एक बार युवक मारपीट कर चुका है। पीड़िता ने बताया कि जब गुरूद्वरा साहिब के बाहर उससे मारपीट की जा रही थी तो उस युवक का परिवार गुरूद्वरा साहिब में मौजूद था।
दलजीत कौर ने पंजाब सरकार से गुहार लगाते हुए कहा है कि मुझे व मेरे परिवार को आरोपी परिवार से जान का खतरा है।जबकि दलजीत कौर ने उसके साथ की गई मारपीट का कोई कारण नहीं बताया।