Tuesday, 9 June 2026
गुजराल इमीग्रेशन के सन्नी का किया किडनैप  - बताये जा रहा है कि मामला पैसों के लेन-देन का

गुजराल इमीग्रेशन के सन्नी का किया किडनैप - बताये जा रहा है कि मामला पैसों के लेन-देन का

गुजराल इमीग्रेशन के मालिक सन्नी गुजराल के साथ मारपीट और किया किडनैप 

जालन्धर  - नूपुर 

सिटी बस स्टैंड के नजदीक गुजराल इमीग्रेशन के मालिक सन्नी गुजराल के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद है। आरोप है कि अज्ञात लोगों द्वारा गुजराल इमीग्रेशन एजुकेशन के मालिक सन्नी को किडनेप कर लिया और गाड़ी में डालकर पठानकोट चौक की तरफ ले गए। इस दौरान सन्नी गुजराल ने अपनी जान बचाने के लिए कड़ी मशक्त करने की और सूर्य एनकलेव के समीप आरोपीयों की चुंगल से बच निकला और पुलिस की मदद लेने थाने पहुंच गया। यह सारी घटना दफ्तर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार इस पुरे घटनाक्रम के दौरान जब तक इस बात की सूचना जब सन्नी गुजराल के करीबी पूर्व सांसद को मिली तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद पुलिस तुरंत हरकत में आ गई और शहर में नाकेबंदी कर दी गई। वहीं सन्नी के अनुसार उसने भागकर अपनी जान बचाई। जिसेक बाद सन्नी गुजराल थाना रामा मंडी पहुंच गया। जहां पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है। वहीं सन्नी गुजराल ने बताया कि उनका किसी से पैसों का लेनदेन था, लेकिन बिना किसी ठोस कारण के इस तरह से की गई किडनेपिंग की कोशिश और मारपीट गलत है।

मामले को लेकर पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दे दी है। घटना को लेकर जल्द बस स्टैंड चौकी में भी शिकायत दर्ज करवाई जा रही है। वहीं जिंदी नामक व्यक्ति ने कहा कि 20 से 25 नौजवान सन्नी के दफ्तर में आते है और उसे किडनैप करके ले जाते है।

घटना के दौरान सन्नी की पत्नी बच्चे को लेने के लिए स्कूल गई हुई थी। ऐसे में सन्नी की पत्नी का उसे फोन आया और उन्होंने पुलिस को सूचित किया। वहीं सन्नी ने गाड़ी से छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। थाना रामामंडी की पुलिस सन्नी को बस स्टैंड चौकी लेकर आ रही है।

घटना को लेकर सन्नी की पत्नी काफी परेशान है। जिंदी ने कहा कि इस मामले में नौजवानों के खिलाफ किडनैपिंग का मामला दर्ज किया जाना चाहिए। वहीं सन्नी की पत्नी ने कहा कि उसे नहीं पता पति को किडनैप करने वाले कौन लोग है। पीड़ित के पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है।

Published on: 18 May 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111