Sunday, 3 May 2026
गृहमंत्री अमित शाह से मिले बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

गृहमंत्री अमित शाह से मिले बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

गृहमंत्री अमित शाह से मिले बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

बिहार मंत्री मण्डल का विस्तार 6 मई को

नई दिल्ली  - बी बी आई  टी ब्यूरो 

बिहार के मुख्यमंत्रीी सम्राट चौधरी ने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की और मंत्री मण्डल के विस्तार पर भी चर्चा की। माना जा रहा है कि बिहार मंत्री मण्डल का विस्तार 6 मई को होने की सम्भावना जताई जा रही है और जिसमें केंद्रीय सरकार के कई नेता शामिल होंगे।

बता दें कि बिहार में नई सरकार के गठन के बाद मंत्रिमंडल विस्तार होना बाकी है. 15 अप्रैल को सम्राट चौधरी ने बिहार के नए सीएम के तौर पर शपथ ली थी. वो प्रदेश में बीजेपी के पहले सीएम हैं. उनके साथ विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव ने डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ ली थी। 

सम्राट चौधरी ने पूर्व डिप्टी पीएम लालकृष्ण आडवाणी से भी मुलाकात की। उन्होंने लिखा, ''सांगठनिक एवं वैचारिक पुरुष, हम सभी के प्रेरणापुंज और मार्गदर्शक, भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री व गृह मंत्री, आदरणीय लालकृष्ण आडवाणी जी से उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर उनके स्वास्थ्य संबंधी कुशलक्षेम भी जाना. ईश्वर से उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं. आदरणीय आडवाणी जी का स्नेह, आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन हम सभी के लिए ऊर्जा, प्रेरणा और दृढ़ संकल्प का सतत स्रोत है.''

सीएम सम्राट चौधरी ने केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय से भी मुलाकात की है। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, ''नई दिल्ली में आत्मीय भेंट और सार्थक मुलाकात हुई. इस दौरान 'विकसित भारत, समृद्ध बिहार' के विजन को लेकर सकारात्मक और परिणामोन्मुखी चर्चा हुई.।

केंद्रीय मंत्री और जदयू नेता ललन सिंह से मुलाकात की। ''बिहार से जुड़े विभिन्न विकासात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई और राज्य के समग्र विकास को गति देने के लिए सहयोग व समन्वय पर विचार-विमर्श किया गया. वहीं, सीएम सम्राट चौधरी ने केंद्रीय मंत्री और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी से मिलने के बाद इसे शिष्टाचार मुलाकात बताया. इससे पहले, सम्राट चौधरी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भी मुलाकात की.

Published on: 03 May 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111