" आँखें है अनमोल " नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन 26 अप्रैल 2026 (रविवार) को
जालन्धर - परषोतम लाल शर्मा
अल्फ़ा महेन्द्रू फाउंडेशन- ग़ैर सरकारी संगठन द्वारा समाज सेवा को समर्पित " आँखें है अनमोल " प्रोजेक्ट के तहत नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन रविवार, 26 अप्रैल 2026 को प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित किया जायेगा।
स्थान: 244 - गुरू नानक पुरा वैस्ट, गली न ॰1,नजदीक मुर्गी फार्म, जालन्धर शहर
शिविर में मरीजों को निम्न सुविधाएं नि:शुल्क प्रदान की जाएंगी:
नि:शुल्क नेत्र जांच
नि:शुल्क दवाइयां
जरूरतमंद मरीजों के लिए नि:शुल्क ऑपरेशन
नि:शुल्क शुगर जांच
नि:शुल्क ब्लड प्रेशर जांच
इस शिविर में अनुभवी नेत्र विशेषज्ञ एवं सर्जन अपनी सेवाएं देंगे:
डा॰ अरूण वर्मा व डा॰ गुरप्रीत कौर
– वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी
मरीजों के ऑपरेशन जालन्धर शहर के सिविल अस्पताल या ई एस आई अस्पताल में करवाए जाएंगे।
मुख्य सलाहकार (स्वास्थ्य): डा॰ मुकेश वालिया और
प्रोजेक्ट डायरेक्टर: डा॰ चन्द्र प्रकाश शिविर की अध्यक्षता करेंगे।
यह जानकारी प्रधान रमेश महेन्द्रू एवं महासचिव जसविन्द्र सिंह धीरज द्वारा दी गई।