फतेहगढ़ साहिब- दर्दनाक हादसा - वोल्वो बस व ट्राले में जबरदस्त टक्कर
वोल्वो बस ड्राइवर इंद्रजीत सिंह की मौके पर ही मौत
फतेहगढ़ साहिब - बी बी आई टी डेस्क
नैशनल हाईवे - फतेहगढ़ साहिब के करीब गांव पटारसी कलां में एक दर्दनाक हादसा होने की खबर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली से कटड़ा जा रही वोल्वो बस आगे चल रहे 18 टायर वाले ट्राले के पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि बस का ड्राइवर इन्द्रजीत सिंह फिरोजपुर निवासी की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना स्थल पर पहूंचे मूलेपुर पुलिस स्टेशन से सहायक पुलिस इंस्पैक्टर जगरूप सिंह ने बताया कि घटना में 15 यात्र दुर्घटनाग्रस्त हुए है जिन्हें स्थानीय सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है,जिनमें जविन्द्र 60,रश्मी 27,बबीता 50,शुरु कुमार 16,शुभम 28,सृति झा 30,केशव 13,सोहेल 28 शामिल है। जबकि अभिजीत कश्यप 27,अशोक कश्यप 37,विभूति 35,प्रियंका 34,गोपीनाथ 25 व बलजीत 28 की हालत गम्भीर होने के कारण चण्डीगढ़ स्थित सैक्टर 32 के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
वोल्वो बस में सवार सभी यात्री मां वैष्णों देवी के दर्शनार्थ कटड़ा जा रहे थे। सहायक पुलिस इंस्पैक्टर जगरूप सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना से संबंधित जानकारी हेतु लोगों से पूछताछ जारी है और उसके बाद कानूनी कार्रवाई की जायेगी।