Tuesday, 9 June 2026
एस डी कॉलेज में योग उत्सव 13 जून से 22 जून तक

एस डी कॉलेज में योग उत्सव 13 जून से 22 जून तक

एस डी कॉलेज में योग उत्सव 13 जून से 22 जून तक

प्रवेश नि:शुल्क, अपना रजिस्ट्रेशन अवश्य करवाए 

जालन्धर  - नूपुर महेन्द्रू

महानगर की सबसे अग्रणी समाजसेवी संस्था अल्फ़ा महेन्द्रू फाउंडेशन द्वारा स्थानीय एस डी कॉलेज रोड़ पर स्थित प्रेम चंद मारकण्ड एस  डी कॉलेज फार वूमेन में 10 दिवसीय योग उत्सव 2026 का आयोजन किया जा रहा है। योग उत्सव 13 जून से 22 जून तक मनाया जायेगा जबकि समय सुबह साढे 5 बजे सुबह साढे 6 बजे तक रहेगा। जिसमें शहर का कोई भी नागरिक स्त्री, पुरुष, युवक व बच्चे भी शामिल हो सकते है जबकि प्रवेश बिल्कुल नि:शुल्क है। आप शिविर में शामिल होने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते है।

महासचिव जसविन्द्र सिंह धीरज व वरिष्ठ उपाध्यक्ष एडवोकेट जयपाल शर्मा ने बताया कि योग उत्सव भारतीय योग संस्थान व प्रेम चंद मारकण्डा एस  डी कॉलेज फार वूमेन के सहयोग से लगाया जा रहा है। जिसमें 10 दिन लगातार योग उत्सव में भारतीय योग संस्थान द्वारा मनोनीत योग शिक्षक हर प्रकार के रोगों से मुक्ति पाने के उपाय योग क्रियाओं द्वारा बतायेंगे। योग शिक्षक सरदूल सिंह, जसवीर सिंह व मैडम रेखा उप्पल द्वारा आपको प्रतिदिन अलग अलग योग साधनों की जानकारी देंगे।

योग उत्सव की विशेषताओं के बारे जन सम्पर्क अधिकारी परषोतम लाल शर्मा  व डा॰ मुकेश  वालिया ने बताया कि योग उत्सव में योग साधकों को मेडिटेशन व स्ट्रेस फ्री जीवन हम किस प्रकार व्यतीत कर सकते है। उन्होने बताया कि आज का जीवन उलझनों से भरा है और  हम अपने रोजमर्रा के जीवन मे कुछ बदलाव लाकर तनाव मुक्त व खुशहाल जीवन की कला को अपने जीवन में उतार सकते है। यह कार्यक्रम विशेष रूप  से दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा उनके द्वारा चलाए जा रहे प्रोजेक्ट ' मनोबलं के तहत आयोजित किया जायेगा। 

योग उत्सव को प्रभावशाली बनाने के लिए अलग अलग क्षेत्र से किसी ना किसी रोग क विशेषज्ञ चिकित्सकों से भी आपको रूबरू करवाया जाऐगा।

फाउंडेशन की उपाध्यक्ष सुप्रिया जमवाल ने कहा कि यह हमारा जीवन अनमोल है और हमें इसके लिए कुछ समय अवश्य निकालना होगा ताकि हम स्वस्थ, खुशहाल व तनाव रहित जीवन व्यतीत कर सके। उन्होने कहा कि हम दूसरों के लिए तो समय निकाल लेते है लेकिन कुछ समय अपने लिए भी निकाले तो देखना कि आपको कितना सकून मिलेगा।

Published on: 23 May 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111