Tuesday, 9 June 2026
एन डी ए में टॉप रैंक के साथ भोजपुर के सक्षम बने सेना अधिकारी  By Niraj Kumar

एन डी ए में टॉप रैंक के साथ भोजपुर के सक्षम बने सेना अधिकारी By Niraj Kumar

रिटायर्ड सूबेदार के बेटे ने बढ़ाया मान

एन डी ए में टॉप रैंक के साथ भोजपुर के सक्षम बने सेना अधिकारी

भोजपुर  - बी बी आई  टी न्यूज 

भोजपुर जिले के जमालपुर गांव के सक्षम राज ने एनडीए में 23वीं रैंक हासिल कर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट का पद प्राप्त किया है। अपनी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के दम पर उन्होंने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) में 23वीं रैंक हासिल कर भारतीय थल सेना में लेफ्टिनेंट बनने का गौरव प्राप्त किया है।

महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित 150वें कोर्स की पासिंग आउट परेड के साथ सक्षम का सैन्य प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा हुआ। जैसे ही उनके चयन की खबर गांव पहुंची, पूरे इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी जाहिर की और सक्षम की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया।

सक्षम राज रिटायर्ड सूबेदार विकास कुमार सिंह और बबिता सिंह के पुत्र हैं। सैन्य पृष्ठभूमि वाले परिवार में पले-बढ़े सक्षम ने बचपन से ही अनुशासन और देशसेवा के संस्कार सीखे।

उनकी प्रारंभिक शिक्षा आर्मी पब्लिक स्कूल, दानापुर में हुई। पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने अपने लक्ष्य पर लगातार फोकस बनाए रखा और कठिन चुनौतियों का सामना करते हुए सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचे।

एनडीए जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में देशभर के लाखों युवाओं के बीच 23वीं रैंक हासिल करना उनकी असाधारण प्रतिभा और मेहनत का प्रमाण है। यह उपलब्धि केवल उनके परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे भोजपुर जिले के लिए गर्व का विषय है।

पासिंग आउट परेड के दौरान उनके माता-पिता और बड़े पापा भी मौजूद रहे। बेटे को सैन्य वर्दी में देशसेवा की शपथ लेते देख परिवार की आंखें गर्व से नम हो गईं। यह पल उनके वर्षों के संघर्ष, त्याग और सपनों के साकार होने का प्रतीक बन गया।

Published on: 31 May 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111