एलएडीसी पॉलिसी के विरोध में जिला बार एसोसिएशन, जालंधर की भूख हड़ताल सातवें दिन भी जारी
जालन्धर - नूपुर महेन्द्रू
जिला बार एसोसिएशन, जालंधर द्वारा एलएडीसी (Legal Aid Defence Counsel) पॉलिसी के विरोध में चल रही अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल आज सातवें दिन भी पूरे जोश, अनुशासन एवं एकजुटता के साथ जारी रही। आज का धरना जिला बार एसोसिएशन, जालंधर के प्रधान एडवोकेट आदित्य जैन एवं सचिव एडवोकेट रोहित गंभीर की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर बार एसोसिएशन के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट एडवोकेट राम छाबड़ा, जॉइंट सेक्रेटरी एडवोकेट साहिल मल्होत्रा, जूनियर वाइस प्रेसिडेंट एडवोकेट सुरेंद्र प्रताप सिंह, असिस्टेंट सेक्रेटरी एडवोकेट सोनालिका, तथा कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट पारस चौधरी, एडवोकेट नेहा अत्री, एडवोकेट प्रभु, एडवोकेट विजय एवं एडवोकेट मनींदर सेरावी उपस्थित रहे।
धरने में वरिष्ठ अधिवक्ताओं एवं बार के सम्मानित सदस्यों में एडवोकेट वी.के. सरीन, एडवोकेट एस.एस. नंदा, एडवोकेट के.एस. उंडर, एडवोकेट दर्शन सिंह धयाल, पंजाब सरकार के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ अधिवक्ता श्री मनोरंजन कालिया, वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट मदीप सिंह सद्देव, पूर्व प्रधान एडवोकेट नरेंद्र सिंह, एडवोकेट राज कुमार भल्ला, एडवोकेट भवन प्रकाश शर्मा, एडवोकेट बलविंदर सिंह लक्की, एडवोकेट गुरमेल सिंह लिधर, एडवोकेट संजीव बंसल, एडवोकेट एच.वी. कोहली, एडवोकेट प्रीतपाल सिंह, एडवोकेट रतन दुआ, एडवोकेट अमरेंद्र थिंद, एडवोकेट राकेश धीर, एडवोकेट सनी कुमार, एडवोकेट कुणाल गोयल, एडवोकेट मधुर रचना, एडवोकेट अंजू भल्ला, एडवोकेट संजीव कम्बोज, एडवोकेट बलविंदर सिंह, एडवोकेट मिहिर शर्मा, एडवोकेट रितेश बरोटम, एडवोकेट जितेंद्र बाल मैनी, एडवोकेट जगत मैनी, एडवोकेट नवीन कुमार, एडवोकेट अजय कौशिक, एडवोकेट अपूर्व बक्शी, एडवोकेट नवतेज सिंह मिन्हास, एडवोकेट दमन बडेशा, एडवोकेट आर.के. मैनी, एडवोकेट रवीना सेठी, एडवोकेट रोबिन सेठी, एडवोकेट कमलप्रीत, एडवोकेट कुँवर सूद तथा एडवोकेट अशोक सरीन, नवनियुक्त अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, जालंधर सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे तथा आंदोलन के प्रति अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्रधान एडवोकेट आदित्य जैन ने कहा कि एलएडीसी पॉलिसी अधिवक्ताओं के हितों, स्वतंत्र वकालत व्यवस्था तथा न्याय व्यवस्था की गरिमा पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाली नीति है। उन्होंने कहा कि जिला बार एसोसिएशन, जालंधर का यह संघर्ष किसी व्यक्ति विशेष के विरुद्ध नहीं, बल्कि अधिवक्ता समुदाय के अधिकारों और युवा वकीलों के भविष्य की रक्षा के लिए है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जॉइंट एक्शन कमेटी, पंजाब, हरियाणा एवं यू.टी. चंडीगढ़ के आह्वान पर पूरे पंजाब, हरियाणा एवं चंडीगढ़ में यह अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी है और जब तक एलएडीसी पॉलिसी को पूर्णतः वापस नहीं लिया जाता, तब तक यह संघर्ष निरंतर चलता रहेगा।
प्रधान आदित्य जैन ने बताया कि आज भी पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में अधिवक्ताओं ने पूर्व की भांति एलएडीसी पॉलिसी के विरोध में न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया। इससे स्पष्ट है कि पूरे प्रदेश का अधिवक्ता समुदाय इस नीति के विरोध में एकजुट होकर संघर्ष कर रहा है और प्रत्येक दिन आंदोलन को और अधिक समर्थन प्राप्त हो रहा है।
आज सातवें दिन की भूख हड़ताल में एडवोकेट आब्हा नागर (पूर्व सचिव), एडवोकेट सौरभ शर्मा (पूर्व सहायक सचिव), एडवोकेट संगीता सोनी (पूर्व सहायक सचिव), एडवोकेट दीपिका दुग्गल (पूर्व कार्यकारिणी सदस्य), एडवोकेट पारस चौधरी (कार्यकारिणी सदस्य), एडवोकेट बृजेश बक्शी, एडवोकेट जतिंदर अरोड़ा, एडवोकेट नवजोत सिंह, एडवोकेट नवनीत नैय्यर, एडवोकेट माधव अरोड़ा, एडवोकेट मधु शर्मा, एडवोकेट भगवत ज्योत, एडवोकेट मानवी उप्पल, एडवोकेट बलविंदर कौर, एडवोकेट नवनीत कौर, एडवोकेट रेखा रानी, एडवोकेट जे.पी. सिंह, एडवोकेट जी.आर. पल्ली, एडवोकेट सौरभ गंडोत्रा, एडवोकेट प्रदीप कुमार शर्मा, एडवोकेट विक्रांत शर्मा, एडवोकेट अश्विनी कुमार, एडवोकेट तजिंदर सिंह, एडवोकेट हितेन, एडवोकेट दपिंदर गिल, एडवोकेट दिवेश कुमार भियाना, एडवोकेट परवेश कुमार भियाना, एडवोकेट सूरज चड्ढा, एडवोकेट दीपक वशिष्ठ, एडवोकेट रूपिंदर कौर, एडवोकेट अजय कुमार तथा एडवोकेट अंकुश कपिल ने भाग लेकर एलएडीसी पॉलिसी के विरुद्ध अपने दृढ़ संकल्प एवं एकजुटता का परिचय दिया।
अंत में जिला बार एसोसिएशन, जालंधर ने भूख हड़ताल पर बैठे सभी अधिवक्ताओं, धरनास्थल पर उपस्थित समस्त बार सदस्यों तथा आंदोलन को समर्थन देने वाले सभी वरिष्ठ अधिवक्ताओं एवं गणमान्य व्यक्तियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। एसोसिएशन ने कहा कि बार की अभूतपूर्व एकजुटता ही इस संघर्ष की सबसे बड़ी शक्ति है और अधिवक्ता समुदाय के हितों की रक्षा के लिए यह शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक आंदोलन एलएडीसी पॉलिसी की वापसी तक पूरी मजबूती के साथ निरंतर जारी रहेगा।