एएसआई जोगा सिंह की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या
अमृतसर - बिग बॉस इंडिया टुडे डेस्क
एक चौंकाने वाली खबर है। सुबह ड्यूटी पर जा रहे एएसआई जोगा सिंह की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि बाइक सवार बदमाशों ने रास्ते में उन्हें निशाना बनाया और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की तलाश जारी है।