Thursday, 30 July 2026
डिंपी गर्ग होंगे मध्य पूर्व रेलवे के नये महाप्रबंधक

डिंपी गर्ग होंगे मध्य पूर्व रेलवे के नये महाप्रबंधक

डिंपी गर्ग होंगे पूर्व मध्य रेलवे के नये महाप्रबंधक 

1 सितम्बर को संभालेंगे पदभार 

नई  दिल्ली - बिग बॉस इण्डिया टुडे न्यूज 

उत्तर रेलवे प्रधान कार्यालय में तैनात प्रधान मुख्य यांत्रिक अभियंता डिंपी गर्ग अब पूर्व मध्य रेलवे के नये महाप्रबंधक होंगे। उनकी नई नियुक्ति के आदेश रेलवे बोर्ड द्वारा जारी किये गए है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 1 सितम्बर 2026 को नया पदभार संभालेंगे। 

1990 बैच के अधिकारी डिंपी गर्ग नई दिल्ली रेल मण्डल में रेलवे मण्डल प्रबंधक व रेलवे बोर्ड में कार्यकारी निदेशक सहित कई अन्य महत्वपूर्ण जगहों पर सफलतापूर्वक अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह कर चुके है।

पूर्व मध्य रेलवे जोन का कार्यालय हाजीपुर में है और यह उत्तर प्रदेश, झारखंड व बिहार को कवर करता है।

Published on: 30 Jul 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111