Thursday, 19 November 2026
डाक्टर हिमांशू अग्रवाल ने संभाला लुधियाना के डिप्टी कमीश्नर का पदभार

डाक्टर हिमांशू अग्रवाल ने संभाला लुधियाना के डिप्टी कमीश्नर का पदभार

डाक्टर हिमांशू अग्रवाल ने संभाला लुधियाना के डिप्टी कमीश्नर का पदभार 

पंजाब सरकार व जनता के बीच एक सेतु का कार्य करेंगे ताकि सरकारी योजनाएं जनता तक सीधी पहुंचे - डीसी

लुधियाना । एस एन एन 

2014 बैच के आईएएस अधिकारी डाक्टर हिमांशू अग्रवाल ने लुधियाना के डिप्ट कमीश्नर का पदभार ग्रहण कर लिया है। इससे पहले पटियाला के डिप्टी कमिश्नर के रूप में सेवाएं दे रहे थे। उन्होंने हिमांशु जैन का स्थान लिया है, जिन्हें  अब उनकी जगह पटियाला का डीसी बनाया गया है।

 उनके पदभार ग्रहण के समय पिता डॉ. सुरिंदर अग्रवाल और बहन डॉ. निशू अग्रवाल भी उपस्थित रहे और उन्होने उनका आशीर्वाद भी लिया।

उन्होंने पद ग्रहण करने के बाद कहा कि जनता की समस्याओं का समय पर समाधान, सरकारी योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाना, बुनियादी ढांचे में सुधार, स्वच्छता और 'युद्ध नशा विरुद्ध' अभियान को आगे बढ़ाने पर जोर दिया जायेगा।

उन्होनें कहा कि वह पंजाब सरकार व जनता के बीच एक सेतु का कार्य करेंगे ताकि सरकारी योजनाएं जनता तक सीधी पहुंचे और जनता की आवाज को सरकार तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी।

Published on: 12 Nov 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111