Tuesday, 5 May 2026
डा॰ श्रीकृष्ण शर्मा को किया बहाल किया, जांच कमेटी गठित

डा॰ श्रीकृष्ण शर्मा को किया बहाल किया, जांच कमेटी गठित

डा॰ श्रीकृष्ण शर्मा को किया बहाल किया, जांच कमेटी गठित 

जालन्धर  - नूपुर

नगर निगम के सहायक हेल्थ अफसर डा. श्री कृष्ण शर्मा को सरकार ने बहाल कर दिया है। जबकि नगर निगम के कमिश्नर संदीप ऋषि को एक जांच कमेटी बनाने का आदेश जारी किया है। यह कमेटी यह जांच करेगी कि सहायक सेहत अधिकारी डा. श्रीकृष्ण शर्मा को जो डेटा मुहैया करवाया गया था, उसके लिए जिम्मेदार कौन है। डा. श्रीकृष्ण शर्मा को बहाल करते हुए नगर निगम जालंधर में फिर से काम पर लौट आए है।

नगर निगम के कमिश्नर संदीप ऋषि ने सैक्रेटरी को पत्र में लिखा है कि इस मामले में एक जांच कमेटी गठित की गई है। ये कमेटी ये जांच करेगी कि असल में गलत आंकड़ा मुहैया करवाने के पीछे किस कर्मचारी का हाथ है।

नगर निगम के सहायक हेल्थ अधिकारी डा. श्रीकृष्ण शर्मा को एनजीटी के आदेश पर सरकार ने सस्पैंड कर दिया था। आरोप था कि डा. श्रीकृष्ण शर्मा ने एनजीटी को एक मामले में गलत आंकड़े पेश किए। जिसके चलते एनजीटी ने सरकार को संबंधित अफसरों पर कार्रवाई का आदेश दिया था।

Published on: 05 May 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111