डा॰ मीनाक्षी ने किया सुसाइड, घर में मृत मिली
डा॰ पीयूष उनके दामाद का एक नर्स के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर - नीलम
जालंधर - एस एन एन
नेशलन आई अस्पताल के डॉ. पीयूष सूद की पत्नी डॉ. मीनाक्षी के आत्महत्या करने की खबर है। मृतका मीनाक्षी (37 वर्ष) जोकि केवल विहार के एक घर में मृत पाई गई बताई जा रही है।
उनके पिता प्रमोद ने बताया कि उनकी बेटी की शादी अक्टूबर 2018 में हुई थी। शादी के बाद पीयूष ने मिनाक्षी के नाम पर करोड़ों का लोन ले लिया जिसकी किश्तें उनकी बेटी भर रही थी। जिस कारण वो काफी परेशान रहती थी क्यूंकि लोन का पैसा मृतका अपनी सैलरी से देती थी।
वहीं मां नीलम ने बताया कि उनके दामाद का एक नर्स के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था। जिसकी वजह से उनकी बेटी को दामाद इज़्ज़त नहीं देता था और उससे मारपीट भी की जाती थी। दामाद कई बार मारपीट करने के बाद उन्हें फोन कर देता था कि मैंने मीनाक्षी को पीट दिया है। मुझसे गलती हो गई।
वही संबंधित थाना के अधिकारी सतपाल ने बताया कि उन्हें कंट्रोल से सूचना मिली थी कि केवल विहार स्तिथ एक घर में अंदर से दरवाजा बंद है और अंदर उनकी बेटी कुछ रेस्पॉन्स नहीं कर रही। जब वहाँ जाकर देखा तो एक युवती जिसका नाम मीनाक्षी है मृत पड़ी थी। पुलिस आत्महत्या व हत्या, दोनों एंगल से जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।