डी एम के की उपलब्धियों पर अपना स्टिकर लगा रहे सीएम विजय - डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन
नीति आयोग की बैठक के दावों पर सी एम विजय पर बरसे
तमिलनाडु - बी बी आई टी डेस्क
तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष के नेता और डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन ने मुख्यमंत्री जोसेफ विजय की आलोचना की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि हाल ही में हुई नीति आयोग की बैठक में विजय ने पिछली डीएमके सरकार के समय हुई उपलब्धियों का श्रेय खुद लेने की कोशिश की।
एक्स पर एक पोस्ट में उदयनिधि ने सवाल उठाया कि बैठक में विजय ने जिन मुख्य उपलब्धियों का जिक्र किया, वे टीवीके सरकार के एक महीने के कार्यकाल में हासिल की गई थीं या डीएमके के पांच साल के कार्यकाल में।
उदयनिधि ने कहा, “मुख्यमंत्री ने बताया कि तमिलनाडु भारत की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और देश की कुल कामकाजी महिलाओं में से 42 प्रतिशत तमिलनाडु से हैं। उन्होंने महिलाओं की शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवा और महिला स्वयं-सहायता समूहों के विकास में हुई प्रगति का भी जिक्र किया। मुख्यमंत्री को यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्या ये सभी उपलब्धियां उनके एक महीने पुराने ‘सोफा मॉडल’ शासन के दौरान हासिल हुईं या फिर ये 5 साल के ‘द्रविड़ मॉडल’ शासन के दौरान मिलीं।