Thursday, 19 November 2026
छठ पूजा महोत्सव लोक आस्था, श्रद्धा एवं भक्ति के महापर्व

छठ पूजा महोत्सव लोक आस्था, श्रद्धा एवं भक्ति के महापर्व

छठ पूजा महोत्सव लोक आस्था, श्रद्धा एवं भक्ति के महापर्व

धन्नोवाली में छठी मैया के चरणों में शीश नवाकर लिया आशीर्वाद - श्रद्धालुओं से की आत्मीय मुलाकात

जालंधर। एस एन एन 

जालंधर सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गांव  धन्नोवाली में लोक आस्था, श्रद्धा एवं भक्ति के महापर्व श्री छठ पूजा महोत्सव के पावन अवसर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया व भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं समाज सेवक मनोज अग्रवाल ने विशेष रूप से शिरकत की।

इस अवसर पर मनोरंजन कालिया व मनोज अग्रवाल ने छठी मैया के श्रीचरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा उपस्थित श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों से आत्मीय मुलाकात की।

इस अवसर पर मनोज अग्रवाल ने कहा कि छठ पूजा भारतीय संस्कृति, आस्था, तपस्या और प्रकृति के प्रति सम्मान का प्रतीक है। यह महापर्व हमें सूर्य उपासना, स्वच्छता, अनुशासन, परिवार की खुशहाली तथा सामाजिक एकता का संदेश देता है। छठ पूजा के दौरान श्रद्धालु पूरी श्रद्धा एवं निष्ठा के साथ भगवान सूर्य देव और छठी मैया की आराधना करते हैं।

उन्होंने सभी श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए प्रार्थना की कि छठी मैया सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, शांति एवं खुशहाली प्रदान करें।

Published on: 15 Nov 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111