Sunday, 21 June 2026
चावला मोबाइल पॉइंट के बाहर दिनदहाड़े फायरिंग

चावला मोबाइल पॉइंट के बाहर दिनदहाड़े फायरिंग

चावला मोबाइल पॉइंट के बाहर दिनदहाड़े फायरिंग 

फिरौती ना मिलने पर गैंगस्टर ने 500 रूपए देकर शूटर से चलवाई गोली

जालन्धर  - बिग बॉस इण्डिया टूडे न्यूज 

पंजाब में  जालंधर के भार्गव कैंप स्थित चावला मोबाइल पॉइंट के बाहर दिनदहाड़े गोलियां चलाए जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार दो युवकों ने दुकान के सामने पहुंचकर तीन राउंड फायर किए, जिससे दुकान के शीशे टूट गए। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। हालांकि स्थानीय लोगों और दुकानदारों की सूझबूझ के कारण एक आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया,जबकि उसका साथी भागने में सफल रहा।

जानकारी के अनुसार दो युवक बाइक पर सवार होकर अवतार नगर की 13 नंबर गली में स्थित चावला मोबाइल पॉइंट के बाहर पहुंचे। दोनों ने अपने चेहरे ढके हुए थे। दुकान के सामने पहुंचते ही बाइक की रफ्तार धीमी की गई और पीछे बैठे युवक ने दुकान की ओर तीन गोलियां चला दीं। गोलियां दुकान के शीशों में लगीं और कांच टूट गया। गोली चलने की आवाज सुनते ही दुकान में अफरा-तफरी मच गई और ग्राहक व कर्मचारी बाहर की ओर भागे। दुकान में तैनात दो गनमैन भी तुरंत बाहर आ गए। 

दुकान मालिक अंकुश चावला ने बताया कि फायरिंग के तुरंत बाद वह अपने कर्मचारियों के साथ बाहर निकले और आरोपियों का पीछा किया। उन्होंने अपनी लाइसेंसी पिस्टल भी निकाल ली और आसपास के लोगों से हमलावरों को पकड़ने की अपील की।

आरोपी बाजार में भीड़ होने के कारण भागने में सफल नहीं सके। कुछ ही दूरी पर उनकी बाइक एक कार से टकरा गई, जिससे दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। इस दौरान एक आरोपी भागने में सफल रहा, जबकि दूसरे को लोगों ने पकड़ लिया।

लोगो ने आरोपी को पकड़कर सड़क पर घसीटा और उसकी जमकर पिटाई कर दी। आरोपी ने कबूला कि मुझे गैंगस्टर ने 500 रुपए देकर गोली चलवाई गई है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्टल भी बरामद कर ली है।चावला मोबाइल पॉइंट के मालिक अंकुश चावला को पिछले कुछ समय से लगातार फिरौती भरे फोन कॉल आ रहे थे। बताया जा रहा है कि उनसे 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगी जा रही थी। मांग पूरी नहीं होने पर दुकान पर फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश की गई।

Published on: 20 Jun 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111