Thursday, 19 November 2026
चार साल का मासूम सीवर में गिरा, तलाश के लिए पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें जुटीं

चार साल का मासूम सीवर में गिरा, तलाश के लिए पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें जुटीं

चार साल का मासूम सीवर में गिरा, तलाश के लिए पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें जुटीं

नई दिल्ली। बी बी आई टी न्यूज 

राजधानी दिल्ली के बाहरी इलाके बापरोला क्षेत्र में चार साल के एक मासूम बच्चे के सीवर में गिरने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए दिल्ली पुलिस, दमकल विभाग और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल एनडीआरएफ की टीमें बड़े स्तर पर बचाव अभियान चला रही हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना नांगली विहार एक्सटेंशन इलाके में खैरी बाबा पुल के पास हुई। रणहोला पुलिस स्टेशन को घटना की सूचना मिली तो वह.घटनास्थल पर पहूँची।

पुलिस के मुताबिक, बच्चा अपनी मां के साथ दास गार्डन पार्क गया हुआ था। इसी दौरान वह शौच के लिए नाले की तरफ गया और अचानक खुले सीवर में गिर गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से भी बच्चे की तलाश शुरू की गई।

बचाव दलों ने लगभग सात घंटे तक लगातार अभियान चलाया, लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं मिल सका। अंधेरा होने और मौके पर मौजूद कठिन परिस्थितियों के चलते रात में अभियान रोकना पड़ा। बुधवार सुबह दोबारा तलाश अभियान शुरू करने की तैयारी की गई।

सीवर के नाले से जुड़े होने और घटनास्थल की कठिन परिस्थितियों के कारण बचाव दलों को काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। बच्चे की तलाश के लिए विभिन्न एजेंसियां समन्वय के साथ काम कर रही हैं।

इस संबंध में रणहोला पुलिस स्टेशन में मामला भी दर्ज किया गया है। परिजनों की चिंता और पूरे इलाके में बेचैनी का माहौल है। सभी की निगाहें बचाव अभियान पर टिकी हैं और मासूम के सुरक्षित मिलने की उम्मीद की जा रही है।

Published on: 11 Nov 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111