Tuesday, 9 June 2026
चण्डीगढ़ थाने में सी बी आई की रेड  - थानेदार 40 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार

चण्डीगढ़ थाने में सी बी आई की रेड - थानेदार 40 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार

चण्डीगढ़ थाने में सी बी आई की रेड - थानेदार 40 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार 

चण्डीगढ़- बी बी आई  टी न्यूज 

सैक्टर 39 में तैनात ए एस आई हितेश कुमार को सी बी आई ने 40 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ए एस आई हितेश कुमार ने मार्च 2026 में हुए सड़क हादसे से जुड़े मामले को दबाने के लिए 50 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी जो बाद में 40 हजार रुपए में तय हो गई। 

पीड़ित ने हितेश कुमार की शिकायत सी बी आई को कर दी तो ए एस आई ने रिश्वत की रकम लेने के लिए थाने की बाउंड्री में बुलाया और जब पीड़ित ने रिश्वत के 40 हजार रुपए हितेश को दिए तो सी बी आई की टीम ने उसे रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। सी बी आई ने आरोपी ए एस आई को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Published on: 07 Jun 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111