Tuesday, 9 June 2026
चीन कोयला खदान में ब्लास्ट  - हादसे में करीब 100 लोगों की मौत

चीन कोयला खदान में ब्लास्ट - हादसे में करीब 100 लोगों की मौत

चीन कोयला खदान में ब्लास्ट - हादसे में करीब 100 लोगों की मौत

चीन - बी बी आई  टी डेस्क 

शांक्सी में लियुशनेयु कोयला खदान में जोरदार गैस ब्लास्ट हुआ। इस हादसे में 90 लोगों की मौत हो गई है। जबकि अभी भी कई लापता बताए जा रहे हैं। इस हादसे में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और प्रधानमंत्री ली कियांग ने रेस्क्यू ऑपरेशन को तेज और घायलों को बेहतर ईलाज के निर्देश दे दिए हैं।

 जानकारी मुताबिक कोयले की खदान में 247 मजदूर काम कर रहे थे अचानक देर रात खदान में जोरदार धमाका हुआ। जिसमें अब तक 90 लोगों की मौत हो चुकी है। कहा जा रहा है कि मृतकों की संख्या भी बढ़ सकती है।

वहीं इस खदान के मालिक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस कंपनी के मालिक से पूछताछ कर रकही है। वहीं रेस्क्यू ऑपरेशन भी काफी तेजी से चलाया जा रहा है ताकि लोगों को बचाया जा सके।

Published on: 23 May 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111