बावा लाल दयाल आश्रम - कल से हीगा श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन
जालन्धर - नूपुर
दिलबाग नगर स्थित श्री बावा लाल दयाल आश्रम में 19 मई से 25 मई तक सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस पावन अनुष्ठान को लेकर शहर के श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
यह कार्यक्रम 1008 महामंडलेश्वर महंत केशव दास महाराज की गरिमामयी अध्यक्षता में संपन्न होगा। कथा के दौरान अनंत श्री विभूषित जगद्गुरु रामानुजाचार्य अंतर्राष्ट्रीय रंगरामनुज पीठाधीश्वर डॉ. स्वामी श्रीधराचार्य महाराज (कथा व्यास) अपने श्रीमुख से भक्तों को भागवत कथा का रसपान कराएंगे। उनके अमृतमयी प्रवचनों से पूरे आश्रम और शहर का माहौल पूरी तरह से भक्तिमय हो जाएगा।
कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 3:00 बजे ध्वजारोहण के साथ होगी, जिसके पश्चात एक भव्य नगर परिक्रमा निकाली जाएगी। इसके तुरंत बाद, शाम 4:00 बजे से श्रीमद् भागवत कथा का विधिवत शुभारंभ कर दिया जाएगा।