Sunday, 21 June 2026

बठिंडा के मसाना स्थित बीसीएल शराब फैक्ट्री में भीषण आग

बठिंडा के मसाना स्थित बीसीएल शराब फैक्ट्री में भीषण आग

फैक्ट्री में आग लगने से घना काला धुंआ आसमान में छाया

लोगो को सांस लेने में हो रही है दिक्कत 

बठिंडा - एस एन एन 

पंजाब में बठिंडा के मसाना स्थित बीसीएल शराब फैक्ट्री में भीषण आग लगने की खबर है। आग लगने के बाद फैक्ट्री परिसर से घना काला धुआं उठा, जो आसपास के कई गांवों और इलाकों में फैल गया। इससे स्थानीय लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। वहीं आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है। प्रशासन और फैक्ट्री प्रबंधन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय निवासियों ने सांस लेने में दिक्कत की शिकायत की है। अस्थमा के मरीजों, बच्चों और बुजुर्गों को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इलाके की हवा की गुणवत्ता की तत्काल जांच करवाने और स्वास्थ्य संबंधी प्रबंध करने की है।

Published on: 19 Jun 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111