डिप्ट कमीश्नर के दफ्तर के बाहर किसानों का धरना-प्रदर्शन
बठिंडा - बिग बॉस न्यूज
पंजाब में बठिंडा में डीसी दफ्तर के बाहर किसान संगठनों द्वारा धरना-प्रदर्शन किया गया। जिला बठिंडा में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर विभिन्न किसान संगठनों ने अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया।
यह प्रदर्शन ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान, बुढ़ापा पेंशन और अन्य कई मांगों को लेकर किया गया। किसानों का कहना है कि पिछले कई हफ्तों से लगातार बारिश और ओलावृष्टि हो रही है, जिससे खेतों में खड़ी फसलें गिर गई हैं और उनकी गुणवत्ता भी प्रभावित हुई है।