Tuesday, 11 August 2026
बेतवा एक्सप्रेस से 63 लाख रुपये नकद बरामद, एक यात्री हिरासत में

बेतवा एक्सप्रेस से 63 लाख रुपये नकद बरामद, एक यात्री हिरासत में

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सघन चेकिंग अभियान

रेलवे सुरक्षा बल की बड़ी कारवाई 

बेतवा एक्सप्रेस से 63 लाख रुपये नकद बरामद, एक यात्री हिरासत में

झांसी  - बिग बॉस इण्डिया टूडे न्यूज 

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर रेलवे सुरक्षा बल द्वारा व्यवस्था को लेकर चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान झांसी मंडल की क्राइम विंग और रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रेन संख्या 18203 बेतवा एक्सप्रेस से 63 लाख रुपये नकद बरामद किए।

जानकारी के अनुसार, संयुक्त टीम द्वारा बहिलपुरवा और चित्रकूटधाम कर्वी रेलवे स्टेशनों के बीच बेतवा एक्सप्रेस के कोच संख्या B-3, बर्थ नंबर 19 पर चेकिंग की गई। इस दौरान एक पिट्ठू बैग और थैले से भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई।

मामले में 60 वर्षीय यात्री प्रीतमदास, निवासी सतना, मध्य प्रदेश, को हिरासत में लिया गया। बताया गया है कि यात्री सतना से कानपुर की ओर यात्रा कर रहा था।

बरामद 63 लाख रुपये की नकदी को आगे की जांच एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए आयकर विभाग को सौंप दिया गया है। मामले में नकदी के स्रोत और इसके संबंध में अन्य तथ्यों की जांच आयकर विभाग द्वारा की जा रही है।

Published on: 11 Aug 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111