Tuesday, 12 May 2026
बैटरी व्यापारी से दिन दिहाड़े 15 लाख की लूट

बैटरी व्यापारी से दिन दिहाड़े 15 लाख की लूट

बैटरी कारोबारी से दिन दिहाड़े 15 लाख की लूट

सोनीपत - बी बी आई  टी डेस्क 

शहर के औद्योगिक क्षेत्र जीटी रोड पर दिनदहाड़े बैटरी कारोबारी से 15 लाख रुपए लूटे जाने की खबर है। साहिल ने बताया कि बाइक सवार पुलिस वर्दी में आए बदमाशों ने चेकिंग के बहाने उसकी कार रुकवाई और उसे बेहोशी की दवा सुंघाकर गाड़ी से नगदी से भरा बैग और फोन लेकर फरार हो गए।

होश आने पर घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और कई थाना प्रभारी सहित एसीपी ऋषिकांत मौके पर पहुंचे। पुलिस अब जीटी रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही हे। एसीपी ऋषिकांत ने कहा कि यह मामला संदिग्ध लग रहा है और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

पानीपत निवासी बैटरी कारोबारी साहिल ग्रोवर  किसी काम से सोनीपत की तरफ आ रहे थे। जब वे बड़ी औद्योगिक क्षेत्र के पास जीटी रोड पर पहुंचे, तो बाइक सवार 2 युवकों ने उन्हें रुकने का इशारा किया। साहिल ने आरोप लगाया कि उन्होंने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए चेकिंग करने की बात कही और कार साइड में लगवाई। उन्होंने बातचीत के दौरान कोई नशीला पदार्थ सूंघा दिया, जिससे वे अचेत हो गए।

 इसी दौरान बदमाशों ने कार का शीशा तोड़कर अंदर रखे करीब 15 लाख रुपए नकद और मोबाइल फोन निकाल लिया व फरार हो गए।

साहिल ने बताया कि कुछ देर बाद जब उन्हें होश आया, तो उन्होंने आसपास मौजूद राहगीरों से मदद मांगी। राहगीरों के मोबाइल से उन्होंने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सूचना मिलते ही एसीपी ऋषिकांत, बड़ी थाना प्रभारी और गन्नौर थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

 एसीपी ऋषिकांत ने कहा कि मामला अभी संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। कारोबारी जिस स्थान से पैसे छीने जाने का आरोप लगा रहे हैं, वहां से बाइक निकालने का कोई रास्ता नहीं है। उस जगह पर एक सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है, जिससे होकर गुजरने वाला हर बाइक सवार कैमरे में कैद हो जाएगा। फ्लाईओवर पर गाड़ी चढ़ने और बाइक उतरने की फुटेज तो है, लेकिन बीच में लगी ग्रिल के ऊपर से बाइक का जाना संभव नहीं है।

Published on: 12 May 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111