Friday, 26 June 2026
बस्ती बाबा खेल क्षेत्र स्थित मछली मार्केट में ऑटो चालक से ₹8,500 की लूट

बस्ती बाबा खेल क्षेत्र स्थित मछली मार्केट में ऑटो चालक से ₹8,500 की लूट

बस्ती बाबा खेल क्षेत्र स्थित मछली मार्केट में ऑटो चालक से ₹8,500 की लूट

घटना सीसीटीवी में कैद,आरोपियों की तलाश जारी

जालंधर - रमेश महेन्द्रू

थाना बस्ती बाबा खेल क्षेत्र स्थित मछली मार्केट में एक ऑटो चालक से ₹8,500 लूट लिए जाने की खबर  है। पीड़ित ऑटो चालक बिट्टू ने आरोप लगाया है कि ठेकेदार लल्लन कुमार और उसके साथियों ने जबरन उसके ऑटो के कैश बॉक्स से ₹8,500 निकाल लिए। जोकि घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

पीसीआर टीम के हेड कांस्टेबल भगवंत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत दर्ज कर प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है तथा आरोपियों की तलाश जारी है।

पीड़ित बिट्टू के अनुसार ठेकेदार लल्लन कुमार अपने कुछ साथियों के साथ आया और उसे घेर लिया। इसके बाद आरोपियों ने जबरन ऑटो के कैश बॉक्स से ₹8,500 निकाल लिए और मौके से फरार हो गए। आरोपी मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं और वर्तमान में मछली मार्केट में मछली कारोबार से जुड़े हुए हैं। पुलिस उनके संभावित ठिकानों और कार्यस्थलों पर नजर रख रही है। प्रारंभिक जांच में किसी पुरानी रंजिश की बात सामने नहीं आई है।

हेड कांस्टेबल भगवंत सिंह ने बताया कि घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में पूरी वारदात स्पष्ट दिखाई दे रही है। पुलिस फुटेज को महत्वपूर्ण साक्ष्य मानते हुए आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Published on: 26 Jun 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111