Saturday, 2 May 2026
बस व टिप्पर में टक्कर  - 10 यात्री घायल

बस व टिप्पर में टक्कर - 10 यात्री घायल

बस व टिप्पर में टक्कर  - 10 यात्री घायल

गुरदासपुर  - ब्यूरो चीफ 

कलानौर में नेशनल हाईवे 354 पर सवारियों से भरी बस और टिप्पर में टक्कर हो गई जबकि बस बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। जानकारी के अनुसार गुरदासपुर रोड स्थित अड्डा भिखारीवाल के पास हुई घटना में बस में सवार10 सवारियां घायल हो गईं। घटना को लेकर लोगों में चीख-पुकार मच गई और लोग मदद के पहुंचे।

सूचना मिलते ही पुलिस थाना कलानौर के एसएचओ जतिंदर पाल पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। थाना प्रभारी ने बताया कि प्राइवेट बस नंबर पीबी 06 2844 कलानौर से गुरदासपुर जा रही थी। ऐसे में जब बस अड्डा भिखारीवाल के पास पहुंची तो पीछे से आ रहे टिपर ने बस में टक्कर मार दी। इस घटना में बस सड़क किनारे पेड़ से जा टकरा गई।

घटना के दौरान बस में सवार महिलाओं और पुरुषों सहित 10 लोग घायल हो गए। एसएचओ जतिंदर पाल ने बताया कि मौके पर पहुंची पंजाब पुलिस के जवानों के अलावा सड़क सुरक्षा बल और 112 एम्बुलेंस के माध्यम से घायलों को गुरदासपुर के सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में रेफर किया गया। उन्होंने बताया कि मामले को लेकर जांच की जा रही है। पीड़ितों के बयान दर्ज करने के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।

Published on: 30 Apr 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111