बरनाला में सफाई सेवकों पर लाठीचार्ज के विरोध में पंजाब बंद का असर व्यापक रहा व शांतिपूर्ण सफल रहा
सभी दलित नेता एक मंच पर नजर आए
जालन्धर :- बिग बॉस इण्डिया टूडे न्यूज
पंजाब बंद का असर जालंधर में भी साफ तौर पर देखने को मिला। बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर लाठीचार्ज के विरोध में पंजाब बंद के दौरान जालंधर नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नगर निगम मुख्यालय को बंद करवा दिया।
दलित भाईचारे एव॔ सफाई कर्मचारियों ने संयुक्त रुप से पंजाब की भगवंत मान सरकार विरुद्ध रैली निकाली और प्रदर्शन किया।
बरनाला की घटना के विरोध में नगर निगम मुख्यालय के बाहर एकत्र होकर अपना रोष जताया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि निहत्थे सफाई कर्मचारियों व महिलाओ पर बल प्रयोग करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
नगर निगम मुख्यालय बंद होने से आम लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। विभिन्न प्रशासनिक कार्यों के लिए पहुंचे नागरिकों को कार्यालय बंद मिलने के कारण वापस लौटना पड़ा।
गौरतलब है कि 22 जुलाई को बरनाला में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों पर पुलिस द्वारा कथित लाठीचार्ज किए जाने के बाद पूरे पंजाब में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। इसी के विरोध में वाल्मीकि समाज और विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने पंजाब बंद का आह्वान किया है।
प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने सरकार से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और कथित लाठीचार्ज के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। फिलहाल जालंधर में पुलिस और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
वाल्मीकि संगठनों ने 27 जुलाई को किये गए पंजाब बंद का आह्वान को देखते हुए जालंधर के कई निजी स्कूलों ने एहतियातन छुट्टी घोषित कर दी है और विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं शुरू कर दी गई हैं।
वाल्मीकि समाज द्वारा बरनाला घटना को लेकर आम जनता, व्यापारिक संगठनों, सामाजिक संस्थाओं और विभिन्न वर्गों से पंजाब बंद का समर्थन किया और सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बाजार, व्यापारिक प्रतिष्ठान और परिवहन सेवाएं प्रभावित रही।
गौरतलब है कि 22 जुलाई को बरनाला में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों पर पुलिस द्वारा कथित लाठीचार्ज किए जाने के बाद पूरे प्रदेश में वाल्मीकि समाज में भारी रोष फैल गया। मामले ने राजनीतिक और सामाजिक रूप ले लिया, जिसके बाद पंजाब सरकार ने कार्रवाई करते हुए बरनाला के डीएसपी को निलंबित कर दिया।
हालांकि, डीएसपी के निलंबन के बावजूद वाल्मीकि समाज का गुस्सा शांत नहीं हुआ। समाज का कहना है कि केवल निलंबन पर्याप्त नहीं है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।
फिलहाल पूरे पंजाब में प्रशासन अलर्ट पर है। पुलिस और जिला प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके। वहीं, लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की गई है।