बरनाला में यूथ ब्रिगेड का शक्ति प्रदर्शन
रजनीश शर्मा को जिला प्रधान व हरविंदर शर्मा बने प्रदेश महामंत्री
बरनाला - बी बी आई टी न्यूज
गृह मंत्री अमित शाह यूथ ब्रिगेड द्वारा ,ऊर्जा और संगठनात्मक के प्रदर्शन के साथ सफलशक्तितापूर्वक संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट दिनेश कुमार एवं संगठन महामंत्री गुरशरण सिंह सोढ़ी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया, जिनके अथक परिश्रम और मजबूत संगठनात्मक रणनीति के चलते यह आयोजन भव्य रूप ले सका।
कार्यक्रम के दौरान बरनाला जिला इकाई का गठन करते हुए श्जनीश शर्मा को जिला प्रधान नियुक्त किया गया, जिससे जिले में संगठन को नई दिशा और नेतृत्व मिला।
हरविंदर शर्मा को पंजाब का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया, जो संगठन के लिए एक मजबूत और निर्णायक नेतृत्व साबित होंगे। हरचरण सिंह को प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया, जो डिजिटल स्तर पर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय संगठन महामंत्री व पंजाब प्रदेश अध्यक्ष स्वामी मोहिंदर पाल सनातनी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पवन देवगन, एवं प्रदेश उपाध्यक्ष बलजिंदर सिंह सहित अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि स्वामी मोहिंदर पाल सनातनी ने अपने संबोधन में कहा कि अमित शाह यूथ ब्रिगेड केवल एक संगठन नहीं, बल्कि युवाओं को राष्ट्र सेवा के लिए तैयार करने वाला एक सशक्त मंच है। उन्होंने कहा कि ब्रिगेड का उद्देश्य युवाओं को नेतृत्व, अनुशासन और समाज के प्रति जिम्मेदारी का भाव देना है।