Tuesday, 9 June 2026
बुलेट व बोलेरो में टक्कर, बुलेट सवार नहर में जा गिरा - तलाश जारी

बुलेट व बोलेरो में टक्कर, बुलेट सवार नहर में जा गिरा - तलाश जारी

बुलेट व बोलेरो में टक्कर, बुलेट सवार नहर में जा गिरा - तलाश जारी

फिरोजपुर  - एस एन एन

 जिले में बोलैरो और बुलेट की टक्कर में भीषण हादसा हो गया। इस घटना में बुलेट सवार नहर में गिर गया और उसकी तालाश जा रही है। वहीं हादसे में बुलेट के पीछे बैठी उसकी दोनो लड़कियां घायल हो गई। मिली जानकारी के अनुसार हरिके साइड से आ रही तेज़ रफ्तार बोलैरो ने एक बुलट मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के दौरान मोटरसाइकिल सवार उपिंदर सिंह उछल कर राजस्थान फ़ीडर नहर में जा गिरा। वहीं पीछे बैठी लड़कियां गंभीर रूप से घायल हो गईं।

मिली जानकारी के अनुसार उपिंदर सिंह अपने सांडू की बेटियों को पट्टी साइड छोड़ने जा रहा था। इस दौरान हरिके से आ रही तेज़ रफ्तार बोलैरो कार चालक ने बुलट मोटरसाइकिल (नंबर PB 05 G 9731) को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भयानक थी कि उपिंदर सिंह नहर में जा गिरा। हादसे में घायल हुई लड़कियों को तुरंत इलाज के लिए कालड़ा अस्पताल मक्खू में दाखिल करवाया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी जसपाल सिंह ढिल्लो व मक्खू जीरा के एसएचओ घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि नहर में गिरे उपिंदर सिंह की खोज जारी है। गोताखोरो की मदद से उनकी तालाशी की जा रही है।

Published on: 19 May 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111