बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव 2026
जन सुराज पार्टी प्रमुख प्रशांत किशोर को मिली जीत
बांकीपुर - बिग बॉस इण्डिया टूडे न्यूज
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जन सुराज के प्रमुख प्रशांत किशोर को बड़ी जीत मिली, लेकिन आरजेडी प्रत्याशी रेखा गुप्ता की जमानत जब्त हो गई। तीसरे स्थान पर रहने वाली आरजेडी की रेखा गुप्ता को 14273 मिले।
आरजेडी प्रत्याशी रेखा गुप्ता को कुल वोटों का छठा हिस्सा यानी 16.67 प्रतिशत वोट नहीं मिला, जो जमानत बचाने के लिए जरूरी होता है। रेखा गुप्ता को 14,273 वोट मिले, जबकि उपचुनाव में कुल 1.30 लाख वोट में से जमानत बचाने के लिए 21,719 वोट हासिल करना जरूरी था। ऐसे में बीजेपी प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा को छोड़ कर सभी प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई।
दरअसल आरजेडी प्रत्याशी रेखा गुप्ता 2025 विधानसभा चुनाव में बांकीपुर में दूसरे नंबर पर थीं। लेकिन इस बार रेखा गुप्ता तीसरे स्थान पर चली गईं। 2025 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी नितिन नवीन को 90 हजार से अधिक वोट मिले, लेकिन इस बाच भाजपा 50 हजार का आंकड़ा भी पूरी नहीं कर सकी। वहीं बांकीपुर में जनसुराज पार्टी के उम्मीदवार को करीब सात हजार वोट मिले थे, लेकिन इस बार प्रशांत किशोर को 64 हजार से अधिक वोट मिले।