Tuesday, 9 June 2026
बिजली के शार्ट सर्किट से घर को लगी आग,गैस सिलेंडर फटा

बिजली के शार्ट सर्किट से घर को लगी आग,गैस सिलेंडर फटा

बिजली के शार्ट सर्किट से घर को लगी आग,गैस सिलेंडर फटा

आग बुझाते 4 -5 लोग झुलसे,घर का सारे सामान जल कर हुआ राख

जालन्धर - नूपुर महेन्द्रू

किशनपुरा इलाके में स्थित एक घर के मंदिर में चल पंखे से शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आस पास के लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन आग ने भयानक रूप ले लिया, जिसका धुआं दूर दूर तक दिखाई देने लगा। आग के दौरान एक सिलेंडर फट गया और आग पर काबू पा रहे तीन लोग झुलस गए। लोगों ने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड की टीम को दी।

 सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने चार गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया लेकिन आग पर काबू पाए जाने तक घर के अंदर पड़ा सामान जल कर राख हो चुका था।

भाजपा नेता प्रशांत गंभीर के पिता सुदर्शन कुमार ने बताया कि वह सुबह घर से सैर करने के लिए निकलने लगे तो अचानक मंदिर में लगे पंखे से शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई। देखते ही देखते चंद मिनटों में आग ने पूरे घर को चपेट में ले लिया और आग का धुंआ दोनों को दिखाई देने लगा, जिसे देख आस पास के लोग मदद के लिए आगे आए। उन्होंने बताया कि आग पर क़ाबू पाते समय घर के अंदर पड़े हुए सिलेंडर ब्लास्ट हो गया, जिस कारण पाँच लोग झुलस गए । उसने बताया कि आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड टीम को तुरंत दी लेकिन फायर ब्रिगेड टीम देरी से पहुँची और आग जिस कारण उनके घर में पड़ा सारा सामान जलकर राख हो गया।

वहीं फायर ब्रिगेड अधिकारी रविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम पर सूचना मिली थी कि घर में आग लगी है, जिसके बाद हर टीम सहित मौके पर पहुँचे और उन्होंने चार गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि गलियों में बिजली की तारे बहुत नीचे थी, जिस कारण उन्हें घटनास्थल पर पहुंचने से देरी लगी। उनकी टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

एएसआई सेवा सिंह ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम पर उनकी टीम को सूचना मिली थी कि किशनपुरा इलाके में स्थित घर में आग लगी है। लोगों की भीड़ मौके पर जमा थी। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया।

Published on: 25 May 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111