बीज प्रमाणीकरण संस्था के उपनिदेशक 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
मुरादाबाद- बी बी आई टी न्यूज
उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत विजिलेंस टीम ने राज्य बीज प्रमाणीकरण संस्था के उपनिदेशक रूप सिंह को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, उपनिदेशक पर बीजों के सत्यापन एवं टैग जारी करने के एवज में कुल 70,000 रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप था। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए आरोपी को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते समय धर दबोचा।
बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। विजिलेंस विभाग इस पूरे प्रकरण की गहन जांच कर रहा है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस मामले में अन्य किसी अधिकारी या कर्मचारी की संलिप्तता तो नहीं है।
इस कार्रवाई को प्रदेश सरकार के भ्रष्टाचार के विरुद्ध अभियान में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि भ्रष्टाचार के मामलों में दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।