Sunday, 26 July 2026
भारतीय रेलवे दक्षिण भारत में शुरू करने जा रही है स्लीपर कोच वंदे भारत

भारतीय रेलवे दक्षिण भारत में शुरू करने जा रही है स्लीपर कोच वंदे भारत

भारतीय रेलवे दक्षिण भारत में शुरू करने जा रही है स्लीपर कोच वंदे भारत 

आंध्र प्रदेश में विजयवाड़ा से सिकंदराबाद,विशाखापट्टनम और चेन्नई जैसे शहरों के लिए वंदे भारत ट्रेनों का संचालन शीघ्र 

हैदराबाद  - बिग बॉस इण्डिया टूडे न्यूज

भारतीय रेलवे ने यात्रियों की भीड़ को देखते हुए नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें शुरू करने की तैयारी कर रहा है। जानकारी के  मुताबिक आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा से कुछ रूटों पर वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें चलाई जा सकती हैं.

रेलवे अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि मौजूदा वंदे भारत ट्रेन सेवा चेयर-कार यात्रा के लिए डिजाइन की गई हैं, लेकिन विजयवाड़ा रेलवे डिवीजन में दशहरा तक वंदे भारत ट्रेन का स्लीपर वेरिएंट शुरू होने की उम्मीद जताईै जा रही है।.

वर्तमान में, विजयवाड़ा से सिकंदराबाद, विशाखापट्टनम और चेन्नई  जैसी जगहों के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चलती हैं। वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें शुरू करने का उद्देश्य रात भर और लंबी दूरी के रूट पर अधिक आरामदायक यात्रा का अनुभव देना है।

वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के कोच को आधुनिक और प्रीमियम लुक के साथ डिजाइन किया गया है, जिसमें बेहतर लाइटिंग, हाई-क्वालिटी इंटीरियर, बेहतर लेआउट और जगह का बेहतर इस्तेमाल शामिल है। इन अपग्रेड से यह पारंपरिक फर्स्ट एसी कोच की तुलना में बहुत अधिक आधुनिक यात्रा अनुभव देता है। वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों को खास तौर पर रात भर और लंबी दूरी की यात्रा के लिए बनाया गया है.

इन ट्रेनों में यात्रियों के लिए कई आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिसमें अपग्रेडेड वॉशरूम, डिजिटल पैसेंजर इन्फॉर्मेशन सिस्टम, बेहतर सुरक्षा के लिए सीसीटीवी से निगरानी, बेहतर कोच लाइटिंग और पूरी तरह एसी वाले डिब्बे शामिल हैं।

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के कोच 160 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से चलने के लिए बनाए गए हैं. अधिकारियों के मुताबिक, विजयवाड़ा से चलने वाले स्लीपर ट्रेन में 16 कोच होने की उम्मीद है।

वर्तमान में जो यात्री लंबे रूट पर हवाई यात्रा करना पसंद करते हैं, वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू होने के बाद उन्हें एक अच्छा विकल्प मिल सकता है.

पहली वंदे भारत स्लीपर हावड़ा और कामाख्या के बीच चलती है। जो जनवरी 2026 में लॉन्च हुई थी. इस ट्रेन के शुरू होने से दोनों शहरों के बीच यात्रा का समय छह घंटे तक कम हो गया है।

Published on: 26 Jul 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111