Wednesday, 29 July 2026
भारतीय रेलवे माता वैष्णों देवी यात्रा के लिए तीन नई वंदे भारत ट्रेने चलाएगा

भारतीय रेलवे माता वैष्णों देवी यात्रा के लिए तीन नई वंदे भारत ट्रेने चलाएगा

भारतीय रेलवे माता वैष्णों देवी यात्रा के लिए तीन नई वंदे भारत ट्रेने चलाएगा 

नई दिल्ली - बिग बॉस इण्डिया टूडे न्यूज 

भारतीय रेलवे ने जम्मू-कश्मीर के कटरा स्थित श्री माता वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तीन ट्रेन सेवाओं की घोषणा की है। यह सब तीन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें हैं। रेलवे के इस फैसले से हजारों भक्तों को श्री माता वैष्णो देवी की यात्रा करने के लिए आसानी से टिकट मिल सकेगा, क्योंकि त्योहारों के दौरान इस तीर्थस्थल पर जाने वालों की संख्या बढ़ जाती है।

इन ट्रेनों में नई दिल्ली–श्री माता वैष्णो देवी कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस,जम्मू तवी–श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस,अमृतसर–श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस शामिल है। नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस यात्रियों को कटरा तक ले जाएगी, जो वैष्णो देवी मंदिर का बेस पॉइंट है.

रेल मंत्रालय ने साफ किया है कि ये नई ट्रेनें यात्रा के विकल्प और क्षमता बढ़ाने के लिए जोड़ी जा रही हैं। ये रूट पर चलने वाली किसी भी मौजूदा ट्रेन सेवा की जगह नहीं लेगी। 

तीर्थ यात्र मौजूदा वंदे भारत एक्सप्रेस, श्री शक्ति एक्सप्रेस, जम्मू राजधानी और स्वराज एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों का विकल्प चुन सकते हैं, यह उनके शहर, शेड्यूल और बजट पर निर्भर करेगा.

रिपोर्ट के मुताबिक, नई वंदे भारत ट्रेनों में कवच सिस्टम भी लगा होगा, जो एक ऑटोमैटिक सेफ्टी सिस्टम है। जो रेल हादसे रोकने में मदद करता है। आपातकालीन स्थिति में यात्री इमरजेंसी बटन और कम्युनिकेशन सिस्टम का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इन ट्रेनों में बेहतर फायर सेफ्टी सिस्टम हैं और ये 180 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से दौड़ सकती हैं.

हर साल लाखों भक्त वैष्णो देवी मंदिर जाते हैं. नवरात्रि और गर्मी के सीजन में सबसे अधिक भीड़ होती है.

Published on: 29 Jul 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111