Saturday, 9 May 2026
भारतीय कुश्ती महासंघ ने विदेश फोगाट को जारी किया नोटिस

भारतीय कुश्ती महासंघ ने विदेश फोगाट को जारी किया नोटिस

भारतीय कुश्ती महासंघ ने विदेश फोगाट को जारी किया नोटिस

नई दिल्ली - एस एन एन 

भारतीय कुश्ती खेल की स्टार खिलाड़ी को भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफ आई) ने विनेश फोगाट पर 26 जून तक डोमेस्टिक कॉम्पिटिशन खेलने पर बैन लगा दिया है। डब्ल्यू एफ आई ने अनुशासनहीनता और एंटी-डोपिंग नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए शो-कॉज नोटिस भी जारी कर दिया है। उसमें लिखा कि विनेश ने संन्यास से वापसी के लिए छह महीने पहले इसकी सूचना क्यो नहीं दी। इसमें डब्ल्यू एफ आई संविधान,यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग नियमों तथा एंटी-डोपिंग प्रावधानों का उल्लंघन हुआ है। महासंघ ने जारी नोटिस में कहा कि उनके आचरण से देश की छवि खराब हुई है और भारतीय कुश्ती को नुकसान पहुंचा है।

नोटिस का जवाब देने के लिए 14 दिन का मिला समय निर्धारित किया गया है। नियमों के तहत छह महीने की नोटिस अवधि पूरी न करने के कारण विनेश घरेलू नेवल पर कोई मुकाबला नहीं खेल सकेंगी। इस बैन के चलते 10 से 12 मई तक गोंडा में होने वाले नेशनल ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट में भी उनका नाम शामिल नहीं होगा। जिसे उनका कमबैक इवेंट माना जा रहा था। 

Published on: 09 May 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111