भारतीय क्रिकेटर आकाश दीप के घर बजेगी शहनाई
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घर पहुंचकर दी बधाई
शिवसागर (रोहतास) - बी बी आई टी डेस्क
भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप के घर शादी की तैयारियां चल रही हैं, जिसके लिए सीएम सम्राट चौधरी उनके पैतृक गांव बड्डी पहुंचे और बधाई दी। 21 जून को तिलक समारोह और 24 जून को वाराणसी में शादी होनी है।
शिवसागर प्रखंड के बड्डी गांव में 21 जून को आयोजित होने वाले उनके तिलक समारोह से पहले प्रशासनिक स्तर पर भी तैयारियां तेज कर दी गई हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज हैं आकाशदीप।
बिहार के सीएम सम्राट चौधरी बड्डी गांव पहुंचे। गांव के बाहर बने हेलीपैड पर उतरने के बाद सीएम सीधे भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाशदीप के घर सीधे पहुंचे।
हैलीपैड पर उनका स्वागत औरंगाबाद के भाजपा विधायक विक्रमनारायण सिंह, चेनारी विधायक मुरारी गौतम, सासाराम के पूर्व भाजपा विधायक जवाहर प्रसाद समेत अन्य भाजपा नेताओं ने किया।
डीएम उदिता सिंह और एसपी रौशन कुमार भी उपस्थित थे।आकाशदीप के घर पर उनकी मां लडूमा कुंअर ने शाल ओढ़ाकर सीएम का स्वागत किया।
वहीं आकाशदीप ने मुख्यमंत्री को बुके देकर उनका स्वागत किया। आकाशदीप के परिवार के अन्य सदस्य भी सीएम से मिले।
सीएम आकाशदीप की 24 जून को वाराणसी में होने वाली शादी के लिए बधाई भी देंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को ले बडडी गांव में स्थित आकाशदीप के घर और उसके आसपास के इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी।