भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर हमला - दहशत का माहौल
तरनतारन - शिखा न्यूज नेटवर्क
बाईपास के पास स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला मुख्यालय पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने हमला करने की खबर है। इस घटना से इलाके में दहशत और तनाव का माहौल है। जानकारी के मुताबिक करीब 15 से 20 नकाबपोश युवक अचानक दफ्तर के अंदर घुस आए और वहां जमकर हंगामा किया। हमलावरों ने कार्यालय के अंदर घुसते ही तोड़फोड़ शुरू कर दी और शीशे तोड़ दिए। इस दौरान ऑफिस में मौजूद लोगों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट भी की। हमले के बाद अफरा-तफरी मच गई और लोगों में डर का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंची और घटना के बाद जिला मुख्यालय के बाहर सुरक्षा भी बढ़ा दी गई।
तरनतारन के एस एस पी सुरेन्द्र लांबा ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पहचान पूरी होते ही सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।